सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर तिली स्थित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के तीन छात्रावास कर्मचारियों चौकीदार अमित रैकवार, रसोईया देवेन्द्र गौड़ एवं जलवाहक रविन्द्र अहिरवार द्वारा ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने पर डिप्टी कलेक्टर प्रभारी सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है
जारी कारण बताओ नोटिस के अनुुसार छात्रावास कर्मचारियों द्वारा अपने शासकीय दायित्वों के प्रति अत्यधिक लापरवाह और उदासीनता बरती गई साथ ही पाया गया कि उक्त कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान छात्रावास परिसर में बाहरी और अनाधिकृत व्यक्तियों का अवैध प्रवेश होता है जो छात्रों की सुरक्षा के लिहाज से घोर लापरवाही है इसी प्रकार उक्त कर्मचारी नियत समय में छात्रावास में उपस्थित नहीं होते तथा विभागीय कार्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लेते उक्त कृत्य शासकीय सेवा नियमों के विपरीत अत्यंत गंभीर और घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
0 Comments