शाहपुर हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन अनुकंपा नियुक्ति और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की

सागर।थाना सानौधा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में 8 मई 2026 को हुए दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने बुधवार शाम 4:30 बजे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई पीड़िता वंदना अहिरवार ने बताया कि आरोपी नीलेश अहिरवार, अंशुल यादव व अन्य लोगों ने उनके पति सूरज अहिरवार और साथी नीरज प्रजापति की सामूहिक रूप से हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना सानौधा में एससी-एसटी व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज है और मामला विशेष न्यायालय में विचाराधीन है ज्ञापन में पीड़ित वंदना अहिरवार ने बताया कि उसके तीन बच्चे खुशी, बलवंत और सानिया स्कूल में पढ़ रहे हैं पति की मृत्यु के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है और घर में कमाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने शासकीय नियोजन योजना के तहत शासकीय विभाग में छोटी नौकरी देने की मांग की है, ताकि बच्चों का पालन-पोषण और भविष्य सुरक्षित हो सके इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी से शिकायत में शाहपुर चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय सहित दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और एससी-एसटी वर्ग पर हो रहे अत्याचार रोकने की मांग भी की गई है।

Post a Comment

0 Comments