‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने सर्किट हाउस में किया वृहद पौधरोपण

सागर।पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशव्यापी एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज सागर के सर्किट हाउस क्रमांक-1 के प्रांगण में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में सागर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी आईजी मिथिलेश शुक्ला,डीआईजी एस.एस. चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी,डीएफओ साउथ  वरुण यादव सहित प्रशासनिक व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया कमिश्नर अनिल सुचारी ने इस अवसर पर कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान न केवल प्रकृति को समृद्ध करने का प्रयास है, बल्कि यह हमारी जननी के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक पवित्र माध्यम भी है कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि इस अभियान के तहत पौधों को रोपने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और जीवितता सुनिश्चित करने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं अभियान के तहत सर्किट हाउस परिसर की मिट्टी और वातावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया इनमें मुख्य रूप से फलदार पौधों में-आम, अमरूद कटहल, मुनगा, छायादार व इमारती पौधों में-बादाम शीशम, कंजी, सुगंधित व औषधीय पौधों में-चंपा मधुकामिनी शामिल हैं पौधरोपण कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित वन विभाग के अमले ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों की देखरेख का संकल्प लिया इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी‌ साहित्य तिवारी, उप वनमण्डलाधिकारी दक्षिण श्रीमती विनिता जाटव लखन सिंह ठाकुर,भूपेश चौधरी एवं चन्द्रप्रताप सिंह उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments