5 माह की बच्ची छीनकर भागे आरोपी को जीआरपी सागर ने पकड़कर

सागर।बघौरा स्टेशन पर 5 माह की मासूम बच्ची को छीनकर भागने वाले आरोपी को थाना जीआरपी सागर पुलिस ने जनता की मदद से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को केंद्रीय जेल सागर दाखिल किया गया है पुलिस के अनुसार फरियादी मिथुन सहरिया पिता नाथू सहरिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कठवर थाना बार जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई फरियादी अपनी बहन दुर्गा के साथ यात्रा कर रहा था बघौरा स्टेशन पर आरोपी ने फरियादी की 5 माह की छोटी बच्ची को छीन लिया और भागने लगा घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और जीआरपी को सूचना दी फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीआरपी सागर में अपराध क्रमांक 223/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी छोटू खटीक पिता राजाराम खटीक, उम्र 35 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला नाराहट जिला ललितपुर से पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार किया आरोपी को न्यायालय सागर में पेश किया गया न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को केंद्रीय जेल सागर में दाखिल किया गया इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी एच.एल.चौधरी प्रधान आरक्षक भानु प्रताप,आरक्षक राकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही जनता द्वारा दिखाई गई तत्परता से मासूम बच्ची को सकुशल बरामद किया जा सका।

Post a Comment

0 Comments