बहेरिया पुलिस ने झपटमारी की वारदात का किया खुलासा

सागर।पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना बहेरिया पुलिस ने वरुण स्मृति उद्यान के पास हुई झपटमारी की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो विधिविरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से घटना में छीना गया बैग, कंपनी का टैबलेट, लगभग ₹50,000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त नीले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की है प्रकरण में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है         07 जुलाई 2026 को फरियादिया पूनम कहार (24 वर्ष) निवासी वर्तमान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,मकरोनिया ने थाना बहेरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक) में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं फील्ड से समूह ऋण की वसूली कर स्कूटी से वापस लौटते समय उनके पास कलेक्शन की ₹95,025 राशि, स्वयं के ₹20,000, कंपनी का सैमसंग टैबलेट,बायोमैट्रिक मशीन एवं अन्य सामग्री सहित कुल लगभग ₹1,31,368 मूल्य का सामान बैग में रखा हुआ था जब वह वरुण स्मृति उद्यान एवं वेयरहाउस के बीच सुनसान स्थान से गुजर रही थीं तभी नीले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक उनके पास आए और स्कूटी का स्टैंड खुला होने की बात कहकर उन्हें रुकवाया जैसे ही फरियादिया स्टैंड देखने के लिए मुड़ीं,बीच में बैठे युवक ने स्कूटी में टंगा बैग झपट लिया तथा पीछे बैठे युवक ने स्कूटी में लात मार दी, जिससे फरियादिया गिर गईं इसके बाद तीनों आरोपी बैग सहित मौके से फरार हो गए फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बहेरिया में अपराध क्रमांक 188/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दो विधिविरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की पूछताछ के दौरान दोनों बालकों ने अपने एक साथी वीरसिंह पटैल के साथ मिलकर झपटमारी की वारदात करना स्वीकार किया उनकी निशानदेही पर घटना में छीना गया बैग, कंपनी का सैमसंग टैबलेट, लगभग ₹50,000 नगद तथा वारदात में प्रयुक्त नीले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई दोनों विधिविरुद्ध बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया है प्रकरण के शेष फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments