सागर।मध्य प्रदेश शासन भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे "नशे से दूरी जरूरी 2.0" जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 15/07/2026 को थाना जीआरपी सागर द्वारा रेलवे स्टेशन सागर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत स्टेशन सागर के प्लेटफॉर्म पर आम यात्रियों, कुलियों, वेंडरों एवं रेलवे स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जीआरपी टीम ने लाउड स्पीकर के माध्यम से स्टेशन पर बार-बार अनाउंसमेंट कर यात्रियों से नशा सेवन न करने की अपील की पुलिसकर्मियों ने 

बताया कि नशे से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि इससे दुर्घटनाओं,आपराधिक घटनाओं और परिवार टूटने जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं रेल यात्रा के दौरान नशा करने से सुरक्षा को भी खतरा होता है थाना प्रभारी      एच एल चौधरी ने बताया कि "नशे से दूरी जरूरी 2.0" अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है अभियान के दौरान पम्पलेट भी वितरित किए गए और यात्रियों को नशा मुक्ति हेल्पलाइन की जानकारी दी गई
जीआरपी स्टाफ ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और स्टेशन परिसर में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी कुलियों और वेंडरों को भी नशे से दूर रहने और यात्रियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया जीआरपी सागर ने कहा कि यह अभियान पूरे 15 दिनों तक स्टेशन पर लगातार चलाया जाएगा इसके तहत नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और जागरूकता रैलियां भी आयोजित की जाएंगी यात्रियों ने जीआरपी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments