सागर।कमिश्नर संभाग अनिल सुचारी ने संभाग के समस्त नगरीय निकायों में लंबित भवन भूमि नामांतरण और भवन अनुज्ञा प्रकरणों की सख्त समीक्षा की उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह के अंदर हर हाल में किया जाए कमिश्नर सुचारी ने कहा कि संभाग में अभी तक भवन-भूमि नामांतरण के 842 प्रकरण और भवन अनुज्ञा के 93 प्रकरण लंबित हैं यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा समस्त नगरीय निकायों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी कमिश्नर ने निकायवार जानकारी ली भवन भूमि नामांतरण के अंतर्गत नगर पालिका परिषद देवरी में 139, मकरोनिया बुजुर्ग में 27, दमोह में 36, नगर परिषद पथरिया में 54, हिंडोरिया में 28, अमानगंज में 20, अजयगढ़ में 22, नगर पालिका परिषद छतरपुर में 54, नौगांव में 140, नगर परिषद गढ़ी मलहरा में 50, लवकुश नगर में 27, जतारा में 34, विघौरा खास में 23 और निवाड़ी में 47 प्रकरण लंबित हैं इसी प्रकार भवन अनुज्ञा के अंतर्गत नगर पालिका परिषद हटा में 11, पन्ना में 13, छतरपुर में 15 और टीकमगढ़ में 16 प्रकरण लंबित होना पाए गए। कमिश्नर अनिल सुचारी ने कहा कि आम जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं मिलना शासन की प्राथमिकता है नामांतरण और भवन अनुज्ञा जैसे प्रकरण सीधे नागरिकों से जुड़े हैं इन्हें अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जा सकता उन्होंने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में शत-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।
0 Comments