विवाद के बीच लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

सागर।नई मकरोनिया स्थित एमपीईबी कार्यालय के पीछे दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक घर में आग लगा दी गई जिससे घर में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया फायर चालक बबलू विश्वकर्मा तथा फायरमैन यशवंत राजपूत और प्रकाश लाडिया ने सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए आग को फैलने से रोक दिया यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था फायर ब्रिगेड कर्मियों की मुस्तैदी के कारण आग पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया जिससे क्षेत्र में राहत की स्थिति बनी स्थानीय लोगों ने भी टीम के कार्य की सराहना की और कहा कि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई मकरोनिया पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments