सास का शव फांसी पर लटका मिला,पति ने भांजा दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

सागर।मकरोनिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई मृतका की पहचान 35 वर्षीय सोनाली पटेल के रूप में हुई है घटना शनिवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है दरअसल,मृतका के पति खरगराम पटेल ने अपने ही भांजा दामाद बहन की बेटी का पति सुंदर पटेल पर हत्या का आरोप लगाया है खरग राम के अनुसार सुंदर पटेल ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी उनका कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो सोनाली का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था जिससे उन्हें हत्या की आशंका है
खरगराम ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले सुंदर पटेल जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है वह उनकी पत्नी सोनाली को अपने साथ भगा ले गया था इसके बाद वह दोनों मकरोनिया के दीनदयाल नगर में किराए के मकान में रह रहे थे उन्होंने आरोप लगाया कि सुंदर के परिजनों को भी इस पूरे मामले की जानकारी थी पति का यह भी आरोप है कि सोनाली के पास उसके मकान खरीदने के लिए करीब 25 लाख रुपये थे जिनका उपयोग सुंदर ने जेसीबी मशीन ट्रैक्टर और अन्य व्यवसायिक वाहन खरीदने में किया वहीं सोनाली ने अपने पति के खिलाफ तलाक का मामला भी दायर कर रखा था जानकारी के अनुसार सोनाली मूल रूप से होशंगाबाद जिले के सराली की रहने वाली थी वर्ष 2014 में उसने इंदौर निवासी खरग राम पटेल से प्रेम विवाह किया था दंपती का एक 9 वर्षीय बेटा भी है मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने सुंदर पटेल पर हत्या करने की आशंका जताई है मामले में पुलिस का कहना है कि परिस्थितियां संदिग्ध है मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है एवं मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी बहरहाल पुलिस ने संदेही सुंदर पटेल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संदेही से पूछताछ के बाद  ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments