खिमलासा में पेट्रोल पंप मालिक ने पेसों के लेन देन में गड़बड़ी होने पर अपने मैनेजर के साथ मारपीट कर दी

सागर।खिमलासा में पेट्रोल पंप मालिक ने पेसों के लेन देन में गड़बड़ी होने पर अपने मैनेजर के साथ मारपीट कर दी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई खिमलासा पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जानकारी के मुताबिक खिमलासा के बीना रोड पर स्थित मंगल ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम करने वाले राहुल सेन निवासी बिलगैया वार्ड ग्वालटोली बीना ने बताया कि वह विकास अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम देखता है वह ऑफिस में बैठकर लिखा पढ़ी का काम कर रहा था तभी पेट्रोल पंप मालिक विकास अग्रवाल पेट्रोल पंप पर आते हैं और लिखा पढ़ी देखने लगे और कहने लगे कि पैसों के लेन देन में गड़बड़ी है और इसी बात पर से मालिक ने गालियां देना शुरू कर दिया जब गलियां देने से मना किया तो मालिक ने लात घुसो से मारपीट करना शुरू कर दिया जिससे कई जगहों पर चोटें आई हैं पूरी घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है खिमलासा पुलिस ने आरोपी पेट्रोल मालिक विकास अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments