सागर।सुरखी थाना क्षेत्र में स्थित गौशाला के पास सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय हरिबाई अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई मृतिका बांदरी थाना क्षेत्र के खेजरा की निवासी थी जानकारी के अनुसार हरिबाई अपने बेटे धर्मेंद्र अहिरवार के साथ बरमान स्नान के लिए जा रही थीं तभी तेज रफ्तार बाइक क्रमांक MP 15 ZR 0821 ने उन्हें टक्कर मार दी हादसे में हरिबाई की मौके पर ही मौत हो गई मृतिका के बेटे ने बताया गया कि उसके पिता खुमान अहिरवार ने मां को 20 साल पहले छोड़ दिया था हरिबाई की शादी पिपरा में हुई थी धर्मेंद्र बचपन से ही नानी के यहां पला-बढ़ा मां की मौत के बाद अब वह अकेला रह गया है घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है हादसे से परिजनों में शोक की लहर है।
0 Comments