प्रधानमंत्री ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया सरोज पाण्डेय ने बताया

सागर।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के सफलमत 12 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को सागर जिले के वृद्ध आश्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण कर बुजुर्गों से संवाद चकराघाट में दीपदान कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं राॅयल पैलेस में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया इसके पूर्व संविधान चौक पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाई मित्रों को सम्मानित किया अटल पार्क में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत अपनी माताजी की स्मृति में पौधारोपण कर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं संत रविदास लोक एवं सागर सिटी स्टेडियम प्रागती पथ काअवलोकन किया भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति से परिवारवाद, व्यक्तिवाद की राजनीति को समाप्त कर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए प्रतिमान स्थापित किए हैं उन्होंने ने मकरोनिया विधानसभा क्षेत्र में गुलजारीलाल जैन, कृषि विशेषज्ञ राजकुमार ठाकुर, कर्नल राम सिंह से भेंट कर उनका सम्मान भी किया विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद डाॅ. लता वानखेड़े, ने भी संबोधित किया आभार विधायक शैलेन्द्र जैन ने व्यक्त किया भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास और प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं इस अवधि में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार देखने को मिला है देशभर में सड़कों, रेलवे, मेट्रो नेटवर्क, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल भुगतान, तकनीकी विकास और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है आज देश का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बन रहा है नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति ने भारत को वैश्विक मंच पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से प्रबुद्धजनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों,गरीबों युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया है स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्यों ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया है उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्रत्येक देशवासी का संकल्प है सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकार नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से संभव होगा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रणों का उल्लेख करते हुए नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी को बढ़ावा और सामाजिक समरसता को विकसित भारत की आधारशिला बताया जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक प्रदीप लारिया, कुश समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत महापौर संगीता तिवारी संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया चेतराम अहिरवार,सुमित यादव,चैन यश अग्रवाल मनीष चौबे विक्रम सोनी निकेश गुप्ता नितिन सोनी बालकिशन सोनी सोनू उपाध्याय याकृति जड़िया मेघा दुबे मधुकर जाटव अलोक केशरवानी जय सोनी नीलम अहिरवार नीरज यादव अमित बैसाखिया सहित भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments