गौरझामर थाना क्षेत्र के NH 44 पर बरमान स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी

सागर।जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर  नेशनल हाईवे- 44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया बरमान घाट से स्नान कर लौट रहे श्रद्वालुओं से भरा एक पिकअप वाहन केसली तिराहे के पास स्थित ब्रिज के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया हादसे में वाहन का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री वाहन के भीतर फंस गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, 108 एंबुलेंस और 112 एफआरवी मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं जबकि दो श्रद्वालुओं की मौके पर ही मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से गंभीर घायलों को बीएमसी में भर्ती कराया गया इस घटना में एक की अस्पताल में मौत हो गई अन्य घायलों का उपचार जारी है वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Post a Comment

0 Comments