सागर।यात्रियों और आमजन को परेशान करने वाले खुले अहातों के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास संचालित एक अवैध अहाते पर दबिश देकर शराब पिलाते युवक को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी रोहित डोंगरे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सदर रेलवे स्टेशन के पास एक खुले अहाते में सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाई जा रही है सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारा मौके से एक युवक शराब पिलाते हुए पकड़ा गया पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य सामान जब्त किया आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई पूछताछ में अहाता संचालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है
कैंट पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अवैध अहाते और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है ऐसे स्थानों पर सख्ती से कार्रवाई होगी सीएसपी ललित कश्यप के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0 Comments