परिवार का सामाजिक बहिष्कार पीड़ित आदिवासी दंपति ने एसपी से लगाई न्याय गुहार

सागर।केसली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में पक्का भोज न करने पर एक आदिवासी परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का मामला सामने आया है पीड़ित महिला रानी आदिवासी मंगलवार को पति रेवाराम आदिवासी के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और 12 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने झूठे आरोप लगाकर परिवार को सार्वजनिक स्थानों पर जाने हैंडपंप से पानी भरने और ब्याव-शादी जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से रोक दिया है पीड़ित परिवार का कहना है कि भोज नहीं करने पर उन्हें गांव में रहने तक से रोका जा रहा है और न्याय के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत हर नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन और सार्वजनिक सुविधाओं का अधिकार है सुप्रीम कोर्ट भी सामाजिक बहिष्कार को असंवैधानिक बता चुका है पीड़ित ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है अब प्रशासन के रुख पर सबकी नजर है।

Post a Comment

0 Comments