पुरुषोत्तम मास की अष्टमी पर धूमधाम से मना भगवान का जन्मोत्सव

सागर।अधिकमास यानी पुरुषोत्तम महीने में बिहारी जी द्वारकाधीश व राधवजी मंदिर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया भजन कीर्तन से मंदिर गुंजायमान रहे रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव के बाद प्रसादी वितरण किया गया अब भगवान के विवाह उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं यह उत्सव 7 दिन तक चलेगा जिसमें हल्दी, मेहंदी, बरात और विदाई की रस्में निभाई जाएंगी मंदिर समिति के अनुसार विवाह उत्सव जीव और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है पुजारी हरिशंकर प्रसाद दुबे ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद 9 जून को हल्दी-तेल, 10 जून को मेहंदी, 11 जून को परमा एकादशी पर आम बंगला महोत्सव, 12 जून को विवाह, 13 को विदाई उत्सव, 14 जून को संख्यायोग कथा और 15 जून को दही महाआरती व दोपहर का आयोजन होगा मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और विद्युत रोशनी से सजाया गया है श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद शीतल पेय और प्रसाद वितरित किया जा रहा है समिति ने सभी से उत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments