बिजली चोरी का केस बनाना पड़ा भारी विद्युत विभाग कार्यालय में घुस कर जूनियर इंजीनियर से मारपीट

खुरई।बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई करना विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार को भारी पड़ गया विभागीय कार्रवाई से नाराज चार लोग सीधे बिजली कार्यालय पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा और जूनियर इंजीनियर से मारपीट की घटना सामने आई है एक महिला जूनियर इंजीनियर के साथ चप्पलों से मारपीट करती नजर आ रही है साथ ही अन्य तीन व्यक्ति चाटों, घूंसों से पिटाई कर रहा है जिसे वीडियो में साफ देख सकते हैं यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है खुरई शहरी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments