सागर।थाना बीना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है पुलिस ने चाकू की नोक पर राहगीर से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मशरूका एवं वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी, जो मजदूरी का कार्य करता है दिनांक 11 जून 2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे शास्त्री वार्ड से मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था इसी दौरान बंद गुल्ला ढाबा के पास आरोपी भरत सेन ने उसका रास्ता रोक लिया आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे आतंकित किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जेब से पर्स छीन लिया पर्स में ₹5000 नगद, आधार कार्ड पैन कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे विरोध करने पर आरोपी ने फरियादी के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही थाना बीना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का चाकू लूटी गई ₹5000 की नगदी, फरियादी का पर्स, आधार कार्ड पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद कर विधिवत जप्त किए गए जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी भरत पिता रामसेवक सेन, उम्र 53 वर्ष, निवासी बीना, एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना बीना में पूर्व से ही 10 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण पुलिस द्वारा उसकी गतिविधियों की भी विस्तृत जांच की जा रही है प्रकरण में थाना बीना में अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
0 Comments