फांसी के फंदे पर झूलते युवक को पेड़ से उतारकर पहुंचाया अस्पताल, मिला नया जीवन

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में संचालित डायल-100/112 सेवा की तत्परता संवेदनशीलता एवं साहस का एक उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है जहां पुलिस टीम ने आत्मघाती कदम उठा चुके एक युवक की समय रहते जान बचाकर उसे नया जीवन प्रदान किया दिनांक 11 जून 2026 की रात्रि लगभग 10:55 बजे डायल-100/112 कंट्रोल रूम को इवेंट क्रमांक POL11062609888 प्राप्त हुआ कॉलर राम भरत आदिवासी ने अत्यंत भावुक एवं मानसिक तनाव की स्थिति में फोन कर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह जामुन के पेड़ पर फांसी लगाने जा रहा है सूचना की गंभीरता को समझते हुए कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल एफआरवी-12 को मौके के लिए रवाना किया गया इस दौरान एफआरवी पर तैनात आरक्षक विशाल प्रजापति एवं पायलट भूपेंद्र यादव ने असाधारण सूझबूझ का परिचय देते हुए कॉलर को लगातार बातचीत में व्यस्त रखा, ताकि वह कोई आत्मघाती कदम न उठा सके वहीं सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बराज, थाना शाहगढ़ एवं आरक्षक लखन गंधर्व भी तत्काल मौके के लिए रवाना हुए पुलिस टीम ने बातचीत के माध्यम से युवक की सटीक लोकेशन प्राप्त कर ली और तेजी से घटनास्थल की ओर पहुंची पुलिस दल जब मौके पर पहुंचा तब युवक लगभग 15 से 20 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक चुका था स्थिति अत्यंत गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण थी ऐसे नाजुक समय में पुलिस जवानों ने अदम्य साहस त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बिना किसी विलंब के पेड़ पर चढ़कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा युवक को नीचे उतारने के बाद उसकी सांसें चलती हुई पाई गईं पुलिस टीम ने समय की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उसे एफआरवी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया वर्तमान में युवक सुरक्षित है तथा उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है चिकित्सकों के अनुसार यदि अस्पताल पहुंचाने में कुछ मिनटों की भी देरी हो जाती तो युवक की जान बचाना अत्यंत कठिन हो सकता था। 

Post a Comment

0 Comments