सागर।यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सीएसपी ललित कश्यप के निर्देश पर थाना कैंट प्रभारी रोहित डोंगरे ने सोमवार को सदर रेलवे स्टेशन क्षेत्र का सघन भ्रमण किया इस दौरान असामाजिक तत्वों, शराबियों और अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई थाना प्रभारी ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म के बाहर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले लोगों की चेकिंग की गई कई संदिग्धों से पूछताछ कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई भ्रमण के दौरान पुलिस ने पाया कि कुछ लोग अपनी गाड़ियां बीच रोड पर खड़ी कर यातायात बाधित कर रहे थे पुलिस ने तुरंत सभी वाहन चालकों को चेतावनी देकर गाड़ियां साइड में खड़ी करवाई साथ ही यात्रियों से सामान और स्वयं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है असामाजिक तत्वों और शराबियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी आमजन से सहयोग की अपील की गई है।
0 Comments