ऑपरेशन मुस्कान के तहत रहली पुलिस को बड़ी सफलता

सागर।पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना रहली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है पुलिस टीम ने लगभग 05 वर्ष से लापता नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 मई 2021 को फरियादी जसवंत पिता बाबूलाल चढ़ार उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गुंडाकला ने थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा पुत्र शिवराम दिनांक 08 मई 2021 की शाम लगभग 06 बजे घर से साइकिल द्वारा पानी भरने के लिए निकला था जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा परिजनों द्वारा रिश्तेदारी एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार बालक की तलाश की जाती रही तथा परिजनों से सतत संपर्क बनाए रखा गया अनेक प्रयासों के बावजूद लंबे समय तक बालक के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी इसके बाद भी पुलिस टीम ने तलाश जारी रखी इसी क्रम में थाना रहली पुलिस को दिनांक 08 जून 2026 को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई तथा लगभग 05 वर्ष से लापता बालक शिवराम को ग्राम गुंडाकला क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया लंबे समय बाद अपने पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों ने भावुक होकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments