थाना गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही लगभग 78 लीटर अंग्रेजी बीयर एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है दिनांक 08 जून 2026 को थाना गोपालगंज के प्रधान आरक्षक द्वारा कस्बा भ्रमण एवं अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बरिया तिराहा डिवाइडर तहसीली क्षेत्र गोपालगंज में घेराबंदी कर संदिग्ध बोलेरो वाहन क्रमांक MP15T3060 को रोका गया पुलिस को देखकर वाहन में सवार तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गए जबकि वाहन चालक गोविन्द रजक पिता छोटेलाल रजक उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया करकट थाना बहेरिया को मौके पर पकड़ लिया गया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें HUNTER PREMIUM STRONG BEER की कुल 10 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 120 बीयर की बोतलें (78 लीटर) पाई गईं जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये है आरोपी से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका इस पर पुलिस द्वारा अवैध शराब, नमूना बोतलें एवं बोलेरो वाहन को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब परिवहन में अन्य व्यक्तियों के शामिल होने की जानकारी दी है फरार आरोपियों की तलाश एवं शराब के स्रोत संबंधी जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments