पहलवान बब्बा मंदिर के सामने प्रदेश के पशुपालन मंत्री का पुतला दहन किया

सागर।पुलिस मूकदर्शक देखती रही और पुतला दहन करने वाले पुलिस के सामने ही पशुपालन मंत्री का पुतला दहन कर दिया सागर में आज दोपहर गौ रक्षा समिति के सदस्यो प्रदेश सरकार के नाम जनसुनवाई में 162 वाँ आवेदन सौंप कर पहलवान बब्बा मंदिर के सामने प्रदेश के पशुपालन मंत्री का पुतला दहन किया इन गौ रक्षा सेवकों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने हर विकासखंड में आवारा पशुओं के लिए गोचर की भूमि दी थी और उन गोचर भूमि पर कई दबंगों ने कब्जा कर लिया है इस अवैध कब्जा हटाने के लिए हम सभी गौ सेवक निरंतर अपनी बात शासन प्रशासन को लगातार देते आ रहे हैं लेकिन आज दिनांक तक गोचर भूमि से अवैध कब्जा नहीं हट पाया है इस अवैध कब्जा के कारण हम गौ सेवक आज दिनांक तक 162 आवेदन सौंप चुके हैं अगर गोचर भूमि से अवैध कब्जा और गौ माता को उचित स्थान नहीं मिलता है तो ये आन्दोलन आगे जा कर और उग्र होगा।

Post a Comment

0 Comments