सागर।गढ़ा इटैया में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक मेहरवान सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में वेतन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई शिक्षक का आरोप है कि संकुल प्राचार्य राजकुमार कपूर ने उनका तीन माह का वेतन रोक रखा है जबकि जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर उनके कार्य दिवस मान्य किए जा चुके हैं पहले अनुपस्थित बताया गया था लेकिन बाद में आदेश जारी होने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ शिक्षक ने बताया कि वह इस मामले में तीन बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई वेतन न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षक ने कलेक्टर से जांच कर दोषी अधिकारी पर कार्रवाई और लंबित वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग की है।
0 Comments