सागर।थाना मोतीनगर क्षेत्र में हुए हत्या के गंभीर एवं सनसनीखेज प्रकरण का खुलासा करते हुए मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता के चलते घटना के प्रमुख आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया श्रीमती कमलाबाई पति स्व. कपूरचंद्र सोनी, उम्र 80 वर्ष, निवासी मोहन नगर वार्ड थाना मोतीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02.06.2026 को शाम लगभग 5:30 बजे उनका पुत्र अमित सोनी अपने पुत्रों एवं परिजनों के साथ उनके घर पहुंचा पारिवारिक भूमि एवं संपत्ति विवाद को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उनके नाती अतुल जड़िया के साथ मारपीट शुरू कर दी रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों द्वारा अतुल जड़िया के साथ गंभीर मारपीट की गई तथा लोहे के पाइप से उसके सिर पर हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार हेतु उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई घटना के संबंध में थाना मोतीनगर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 611/2026 अंतर्गत विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद घटना में शामिल आरोपी
1. देव सोनी पिता अमित सोनी, उम्र 21 वर्ष
2. दिव्यांश सोनी पिता अमित सोनी,उम्र 18 वर्ष 04 माह 3.श्रीमती तनु सोनी पति अमित सोनी, उम्र 45 वर्ष
4. एक अपचारी बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की इसके उपरांत आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को केन्द्रीय जेल सागर में न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल कराया गया अपचारी बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।
0 Comments