सागर।शहर की बेटी अपूर्वा दुबे वैद्य ने मिसेज एशिया पेसिफिक वर्ल्ड का खिताब जीतकर परिवार के साथ साथ सागर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरान्वित किया है विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर ग्रीष्मोहन दुबे की बेटी अपूर्वा दुबे अब कनाडा में आयोजित होने वाली कॉस्मो वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही है अपूर्वा ने बताया कि उन्हें इस प्रतियोगिता की जानकारी एक दोस्त के जरिए मिली थी तैयारी के लिए समय बहुत कम था लेकिन पूर्व में कई प्रतियोगिता में भाग लेने के कारण उनके पास मंच का अनुभव और आत्मविश्वास था इसी विश्वास के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया इंदौर के प्रतिष्ठित होटल में 22 से 24 मई तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में ग्रूमिंग सेशन,रैंप वॉक ट्रेनिंग,व्यक्तित्व विकास,शिष्टाचार और प्रश्न उत्तर सत्र आयोजित किए गए प्रतियोगिता में दिल्ली, गुरुग्राम ,मुंबई ,पुणे ,रतलाम सहित देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया नौ चरणों में हुए मूल्यांकन के बाद अपूर्वा फिनाले तक पहुंची फिनाले में इंट्रोडक्शन इंडियन एथेनिक इंडियन गॉड्स और ग्रैंड फिनाले राउंड हुए इंडियन एथेनिक राउंड में उन्होंने पारंपरिक लहंगा पहना जबकि इंडियन गॉड्स राउंड में मां लक्ष्मी का स्वरूप प्रस्तुत किया टॉप 15 में स्थान बनाने के बाद उन्होंने प्रश्न उत्तर राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पति राहुल भेद पिता डॉ गिरीश मोहन दुबे और माता संध्या दुबे सहित परिवार की सहयोग को दिया है।
0 Comments