सागर रेलवे स्टेशन पर चाकू लेकर घूम रहे संदिग्ध को जीआरपी ने दबोचा

सागर।जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया जीआरपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम दे सकता है सूचना पर जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हीरो उर्फ हरिशंकर पिता सुखलाल रजक बताया तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ जीआरपी ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैअसामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments