सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला और लूट की वारदात करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है जिनमे दो नाबालिक भी शामिल है इसके अलावा एक अन्य मामले में एक आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बालिग आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला, जिसमें आरोपी अपराध करना पाप है कहते नजर आए जानकारी के मुताबिक वल्लभनगर वार्ड निवासी घनश्याम राय 29 मई की रात करीब 10 बजे घर के बाहर टहल रहे थे इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे बुजुर्ग द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से बुजुर्ग के कंधे पर चाकू से वार किया और जेब में रखे करीब 2 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए घटना के बाद मोतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपियों में नितिन उर्फ आकाश अहिरवार और चंदन अहिरवार निवासी काकागंज सहित दो नाबालिग शामिल हैं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
0 Comments