कलेक्टर के निर्देश पर कार्यवाही शाहगढ़ में पेयजल सम्बंधित समस्या का त्वरित निराकरण

सागर।भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिले के नागरिक जनों को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से जुटा हुआ है कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के बाद पूरे जिले में पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित और समय-सीमा में निराकरण हेतु प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा रहा है कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी प्रत्येक समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि आमजन को इस भीषण गर्मी में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो
इसी परिपेक्ष्य में शाहगढ़ ब्लॉक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवीन सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में मैदानी अमला लगातार सक्रिय है शाहगढ़ के ग्राम नेगुआ से प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बंद पड़े नलकूपों की मरम्मत बिजली सप्लाई एवं पाइपलाइन में सुधार कर पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया।

Post a Comment

0 Comments