नासिर अंसारी मेमोरियल जूनियर लीग फुटबॉल के दूसरे सीजन का धमाकेदार आगाज; पहले मैच में ग्रेट मैन तो दूसरे मुकाबले में दीपक मेमोरियल 'बी' विजयी

सागर।खेल और खिलाड़ियों की धरा सागर में फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक सफर की शुरुआत हो चुकी है मध्य प्रदेश का नाम देश भर में रोशन करने वाले विक्रम अवॉर्डी और रिकॉर्ड 8 बार संतोष ट्रॉफी फुटबॉल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले विख्यात नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय नासिर अंसारी की पावन स्मृति में नासिर अंसारी मेमोरियल जूनियर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के द्वितीय वर्ष (दूसरे सीजन) का भव्य व धमाकेदार शुभारंभ सोमवार को ग्रेट मैन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में किया गया इस प्रतिष्ठित जूनियर लीग टूर्नामेंट में सागर शहर की कुल 8 दिग्गज टीमें खिताब के लिए आपस में दमखम दिखा रही हैं प्रतियोगिता के पहले ही दिन खेले गए दो प्रारंभिक मैचों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर और रोमांच देखने को मिला टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दीपक मेमोरियल-ए और मेजबान ग्रेट मैन इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेला गया मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी होने का प्रयास कर रही थीं लेकिन मैच के ठीक 7वें मिनट में ग्रेट मैन स्कूल के स्टार खिलाड़ी ओम देवलिया ने एक शानदार और दर्शनीय गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी दीपक मेमोरियल की टीम ने बराबरी के लिए अंत तक कड़ा संघर्ष किया लेकिन ओम का यह इकलौता गोल मैच के अंत तक निर्णायक साबित हुआ और ग्रेट मैन इंटरनेशनल स्कूल ने 1-0 से यह मैच अपने नाम कर लिया लीग का दूसरा मुकाबला दीपक मेमोरियल-बी और पारस विद्या विहार-ए की टीमों के बीच खेला गया इस मैच में दीपक मेमोरियल-बी के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल औरआक्रामक खेल का प्रदर्शन किया पारस विद्या विहार के डिफेंस को भेदते हुए दीपक मेमोरियल-बी की टीम ने मैच में एक के बाद एक 2 शानदार गोल दागे और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका न देते हुए मुकाबला 2-0 से एकतरफा जीत लिया दोनों ही मैचों के दौरान मैदान पर मौजूद फुटबॉल प्रेमियों और दर्शकों ने तालियां बजाकर नन्हे खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments