सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार फील्ड में सक्रिय है ग्राम पंचायत खजुरिया के ग्राम समनापुर खाराग्राम में नलकूप की विद्युत मोटर खराब होने से पेयजल संकट की सूचना मिलते ही एसडीएम देवरी, सीईओ जनपद पंचायत देवरी एवं एसडीओ पीएचई ने संयुक्त रूप से स्थल का जायजा लिया अधिकारियों ने बोरवेल स्थल पर पहुंचकर मोटर की तकनीकी खराबी का परीक्षण किया एसडीएम मुनव्वर खान ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मोटर मरम्मत का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराकर ग्रामीणों को तत्काल पेयजल उपलब्ध कराया जाए सीईओ जनपद पंचायत ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल स्रोतों के संधारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है जिले में खराब हैंडपंपों और नलकूप मोटरों को चिन्हित कर तत्काल सुधार कार्य कराया जा रहा है ताकि किसी भी ग्राम में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि पेयजल संबंधी शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए लापरवाही पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
0 Comments