सागर।मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक पीड़ित व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास कर दिया इतना ही नहीं उसने धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस को भी आग के हवाले कर दिया घटना के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई जानकारी के अनुसार जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरी निवासी बहादुर चढ़ार अचानक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा जनसुनवाई शाखा के सामने उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश करने लगा इसी दौरान उसने अपने साथ लाई रामचरितमानस की पुस्तक में भी आग लगा दी घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने का प्रयास किया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के करीब 5 से 10 मिनट तक मौके पर पुलिस प्रशासन नहीं पहुंचा जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली बाद में वहां मौजूद सामाजिक संगठनों के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बहादुर चढ़ार के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी और उसे समझाकर शांत कराया यदि समय रहते लोग हस्तक्षेप नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था घटना के दौरान बहादुर चढ़ार काफी आक्रोशित दिखाई दिया उसने आरोप लगाया कि वह पिछले लगभग 10 वर्षों से परेशान हो रहा है लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही उसका कहना था कि सागर जिले में सत्य खत्म हो गया है इसी कारण उसने विरोध स्वरूप रामचरितमानस को जलाया घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम अमन मिश्रा और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ित को समझाइश दी और उसका आवेदन लेकर उसकी समस्या सुनी प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है वहीं धार्मिक ग्रंथ जलाने की घटना को लेकर भी लोगों में आक्रोश देखा गया और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0 Comments