नकली VALVOLINE इंजन ऑयल के बड़े भंडार पर सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही

सागर।ब्रांडेड उत्पादों की आड़ में आम उपभोक्ताओं को धोखा देकर नकली इंजन ऑयल बेचने वाले कारोबार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए नकली VALVOLINE इंजन ऑयल का भंडार जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है 02.06.2026 को VALVOLINE कंपनी के अधिकृत असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार पुंडीर द्वारा थाना सिविल लाइन पहुंचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ड्रिलटेक इंटरप्राइजेज नामक प्रतिष्ठान पर उनकी कंपनी के इंजन ऑयल की हूबहू नकल कर नकली उत्पादों का विक्रय एवं भंडारण किया जा रहा है इस अवैध गतिविधि से कंपनी की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच रही है तथा आर्थिक नुकसान भी हो रहा है सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर मौके पर कार्यवाही की गई पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ता, कंपनी के विशेषज्ञ एवं स्टाफ के साथ ड्रिलटेक इंटरप्राइजेज पहुंचकर जांच की गई मौके पर निशांत तिवारी पिता नारायण तिवारी, उम्र 39 वर्ष, निवासी सिविल लाइन उपस्थित मिले जिन्होंने दुकान अपने नाम से पंजीकृत होना बताया कंपनी के विशेषज्ञ द्वारा दुकान में उपलब्ध VALVOLINE ब्रांड के इंजन ऑयल का परीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि उक्त उत्पाद कंपनी के मूल उत्पाद की अवैध एवं भ्रामक नकल हैं जांच में यह भी सामने आया कि उत्पादों पर अंकित कंपनी की वेबसाइट एवं कस्टमर केयर नंबर गलत थे तथा पैकेजिंग पर अनेक अंग्रेजी शब्दों की वर्तनी त्रुटिपूर्ण पाई गई यद्यपि बाहरी बनावट मूल उत्पाद से काफी हद तक मिलती-जुलती थी जिससे आम उपभोक्ताओं को आसानी से भ्रमित कर धोखा दिया जा सकता था
कार्यवाही के दौरान मौके से 06 भरे हुए ऑयल ड्रम एवं 03 खाली ड्रम, कुल अनुमानित मूल्य ₹1,08,300/- जप्त किए गए। आरोपी का अपराध जमानतीय प्रकृति का होने से उसे वैधानिक नोटिस देकर रिहा किया गया
उक्त मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 174/2026 अंतर्गत धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम तथा धारा 103 एवं 104 ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments