पत्रकार पर हमले एवं अवैध वसूली प्रकरण में गोपालगंज पुलिस को एक और सफलता

सागर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के अंतर्गत थाना गोपालगंज पुलिस को पत्रकार पर हमले एवं अवैध वसूली के चर्चित प्रकरण में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है प्रकरण में पूर्व में मुख्य आरोपी अंकित दक्ष को गिरफ्तार किए जाने के बाद आज दूसरे आरोपी बिट्टू प्रजापति को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया उल्लेखनीय है कि दिनांक 01 जून 2026 की मध्यरात्रि में फरियादी अतुल मिश्रा अपने साथियों के साथ खेल परिसर मेला ग्राउंड के समीप मौजूद थे इसी दौरान आरोपी अंकित दक्ष एवं उसके साथी बिट्टू प्रजापति द्वारा फरियादी को रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हुए अवैध वसूली का प्रयास किया गया विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी एवं उसके साथियों के साथ मारपीट की तथा धारदार हथियार से हमला कर उन्हें चोटें पहुंचाई थीं घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना गोपालगंज में तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई थी थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं सघन तलाश अभियान चलाया गया
प्रकरण में पूर्व में मुख्य आरोपी अंकित दक्ष को गिरफ्तार किया जा चुका था विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आज सह-आरोपी बिट्टू प्रजापति को गिरफ्तार किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments