रामलला वार्ड पार्षद सरोज दिनेश दक्ष ने पद से इस्तीफा देने के मन बना लिया

सागर।मकरोनिया में नपा उपयंत्री और 7 नंबर वार्ड पार्षद के बीच चल रही खींचतान इस हद तक बढ़ गई की रामलला वार्ड पार्षद सरोज दिनेश दक्ष ने पद से इस्तीफा देने के मन बना लिया,जब इस बात की जानकारी नपा अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार और अन्य पार्षदों को लगी तो सभी लोग पार्षद के ऑफिच पहुंच गए और उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें समझाया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया,हालांकि इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि दिनेश दक्ष और नपा अध्यक्ष मिहीलाल के बीच तीखी बहस भी हुई,जिसे मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों के हस्तक्षेप के बाद शांत कराया गया,इस दौरान पार्षद के कार्यालय में गहमा गहमी का माहौल नजर आया,पार्षद सरोज दिनेश दक्ष का आरोप है की नगर पालिका उपयंत्री सत्यम देवलिया द्वारा सुबह पांच बजे डिवाइडर के हिस्से को खोद दिया गया,जबकि एक दिन पहले ही वार्ड वासियों ने इसका विरोध किया था,विरोध के दौरान उपयंत्री खुद मौके पर थे जिन्होंने वार्डवासियों को धमकाते हुए उनसे अभद्रता की थी,वार्ड वासियों और स्थानीय दुकानदारो का कहना था की इस डिवाइडर में कट होने से लोग सड़क के दूसरी ओर आसानी से पहुंच सकते है,कई वाहन भी यही से मुड़ते है,इसे बंद ना किया जाए,जबकि उपयंत्री एनएच के नियमों का हवाला देकर इस कट को बंद करना चाहते है,यही से इस विवाद की शुरुवात हुई और इस्तीफे तक बात पहुंच गई,स्थानीय दुकानदार ने भी उपयंत्री देवलिया पर अभद्रता के आरोप लगाए है,वही जब इस मामले को लेकर उपयंत्री देवलिया से बात की गई तो उनका कहना था की इस डिवाइडर कट का बाकी लोग विरोध कर रहे है,उनका कहना है की पार्षद के सामने बाला कट अपने खुला छोड़ा है तो बाकी भी खुले छोड़िए,सत्यम देवलिया के मुताबिक एनएच नियम के तहत डिवाइडर पर एक निश्चित दूरी पर ही कट छोड़ा जा सकता है,अगर लोगों के मन मुताबिक काम होगा तो नियमों की अनदेखी होगी,रही बात अभद्रता की तो मैने किसी से किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की है,हा लोगो को समझाने का प्रयास जरूर किया था इस दौरान बहस बाजी हुई थी,

Post a Comment

0 Comments