सागर।शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से 20 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह विशेष शिविर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसका संचालन सुप्रसिद्ध योगाचार्य भगत सिंह एवं डॉ. वंदना कटारे द्वारा किया जा रहा है उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता ने वर्तमान दौर में योग की प्रासंगिकता और इसके महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि विद्यार्थियों में एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो उन्हें शैक्षणिक ऊंचाइयों को छूने में मदद करता है शिविर में छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास किया तथा इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया महाविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह योग शिविर आगामी 20 दिनों तक प्रतिदिन सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा शिविर के सफल समापन पर सभी नियमित सहभागी छात्र-छात्राओं को उनकी सक्रिय उपस्थिति के लिए संस्था की ओर से प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे
इस गरिमामयी उद्घाटन अवसर पर डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, डॉ.अभिलाषा जैन,डॉ.जय नारायण यादव एवं सुरेंद्र यादव सहित महाविद्यालय परिवार के वरिष्ठ प्राध्यापक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 Comments