सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपराध घटित होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अपनाते हुए अपराधों की पूर्व रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना बीना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए डकैती की योजना बना रहे पाँच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर संभावित गंभीर वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया दिनांक 10.06.2026 की रात्रि में थाना बीना पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन भ्रमण एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर एकत्र होकर किसी बड़ी चोरी एवं डकैती की योजना बना रहे हैं सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की वहां पाँच व्यक्ति झुंड बनाकर बैठे हुए मिले, जो आपस में बीना नगर स्थित सानिया ज्वेलर्स एवं शाह पेट्रोल पंप में चोरी एवं डकैती की योजना पर चर्चा कर रहे थे पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया तथा उनकी तलाशी ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी एवं डकैती की वारदात में प्रयुक्त किए जाने वाले विभिन्न उपकरण हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सानिया ज्वेलर्स एवं शाह पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर चोरी एवं डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे आरोपियों का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध की तैयारी एवं षड्यंत्र की श्रेणी में पाए जाने पर उनके विरुद्ध थाना बीना में धारा 310(4), 310(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
0 Comments