वेयरहाउस में गेहूं की जगह उतर रही थीं मिट्टी भरी 600 बोरियां

सागर।गेहूं खरीदी के मामले में शनिवार को एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई वेयरहाउस में गेहूं की बोरियां ट्रक से उतारते समय जब एक कर्मचारी ने गुणवत्ता चेक की तो वह हैरान रह गया बोरी में गेहूं मात्र 10 फीसदी था और 90 प्रतिशत मिट्टी भरी थी कर्मचारी ने इसकी सूचना विभाग के सुपरवाइजर को दी सुपरवाइजर ने एक के बाद एक जब सभी बोरियों की जांच की तो ट्रक में लदी सभी बोरियों में गेहूं की जगह मिट्टी मिली इसके बाद आनन-फानन में बोरियों को ट्रक में चढ़ाकर वापस भेज दिया गया बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से अफसर पूरे मामले की लीपापोती में जुट गए हैं चूंकि मामला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गृह जिले का है ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब मंत्री के गृह जिले में गेहूं खरीदी या फिर खरीदी के बाद मिलावट को लेकर ऐसी गड़बड़ी हो रही है तो प्रदेश में क्या हाल होगा।

Post a Comment

0 Comments