व्यक्ति, समाज और देश को फिट रखती है साइकिल

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विश्व साइकिल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव 2026 का भव्य आयोजन किया गया इस वर्ष यह आयोजन स्वास्थ्य,समानता और निरंतरता को बढ़ावा देना थीम पर आधारित था रविवार की सुबह ठीक 7:00 बजे अब्दुल गनी खान स्टेडियम से इस रैली का शानदार आगाज हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य आओ विकसित भारत बनाएँ, चलो साइकिल चलाएँ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था इस प्रेरणादायक रैली का नेतृत्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर ने स्वयं साइकिल चलाकर किया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सत्यप्रकाश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे कुलपति एवं कुलसचिव की अगुवाई में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसरों, शारीरिक शिक्षा विभाग के स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयकों व स्वयंसेवकों और नेशनल कैडेट कोर के कैडेट्स सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ पैडल मारकर फिटनेस और एकजुटता का संदेश दिया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान के अनुसार हमें पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करना चाहिए क्योंकि देश की प्रगति के लिए विदेशी मुद्रा भंडार  बेहद जरूरी है उन्होंने अपील की कि विदेशी मुद्रा बचाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोग अपने दैनिक जीवन में साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाएँ साइकिलिंग के स्वास्थ्य और पर्यावरणीय फायदों पर प्रकाश डालते हुए कुलपति ने आगे कहा कि साइकिल चलाने से शरीर पूरी तरह फिट रहता है,घुटने तंदुरुस्त होते हैं और शरीर का संतुलन बेहतर बनता है जो बढ़ती उम्र में भी बेहद फायदेमंद है भारत सरकार के फिट इंडिया और लाइफ मिशन के अंतर्गत आयोजित इस रैली के माध्यम से विश्वविद्यालय ने सेहत और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम बढ़ाया है यह रैली अब्दुल गनी खान स्टेडियम से प्रारंभ होते हुए, गोपाल गंज, बस स्टेशन और लाल स्कूल के मार्ग से गुजरी जहां बड़ी संख्या में नागरिक गण भी मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments