गेहूं खरीदी मामले में प्रशासन का एक्शन जांच में कई बोरियों में मिली मिट्टी सैंपल भेजे गए लैब

सागर।जिले में गेहूं खरीदी के दौरान सामने आए कथित गड़बड़ी के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है गंभीरिया स्थित देव प्रभा वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों में मिट्टी मिलने की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर गठित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है
दरअसल, कलेक्टर के निर्देश पर जांच के लिए जिला आपूर्ति नियंत्रक, खाद्य विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम हर्षिता स्व सहायता समूह के खरीदी केंद्र पहुंची टीम ने संदिग्ध बोरियों के साथ-साथ अन्य भंडारित गेहूं का भी निरीक्षण किया जांच के दौरान करीब 600 बोरियों की पड़ताल की गई,जिनमें से लगभग 10 बोरियों में गेहूं के बीच मिट्टी मिली पाई गई अधिकारियों ने इन बोरियों से सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं गौरतलब है यह पूरा मामला उस समय उजागर हुआ जब वेयरहाउस में ट्रक से गेहूं उतारते समय कर्मचारियों को कुछ बोरी संदिग्ध लगी जांच करने पर उसमें गेहूं के साथ भारी मात्रा में मिट्टी भरी होने का पता चला इसके बाद अन्य बोरियों की जांच की गई और मामला प्रशासन तक पहुंचा घटना सामने आने के बाद गेहूं खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और गुणवत्ता परीक्षण प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं वहीं जिला प्रशासन अब पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटा है जिला कलेक्टर प्रतिमा पाल ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार व्यक्तियों पर नियमानुसार मामला दर्ज कराया जाएगा बहरहाल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गृह जिले से जुड़े इस मामले ने गेहूं खरीदी व्यवस्था की निगरानी प्रणाली को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए है जहाँ अब प्रशासनिक जांच जारी है और सभी की निगाहें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments