तार फेंसिंग उखाड़ने का विरोध करना पड़ा भारी घायल किसान की मौत के बाद कृषि उपज मंडी के पास 3 घंटे चक्का जाम

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमावनी में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग किसान नंदराम पटेल की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने दोपहर करीब 1 बजे सागर-खुरई मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के पास चक्का जाम कर दिया करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा जानकारी के अनुसार नंदराम पटेल की कृषि भूमि से लगी जमीन पर शिवराज शुक्ला और आनंद कुमार गुप्ता द्वारा प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है परिजनों का आरोप है कि 3 मई की दोपहर मोटरसाइकिलों से पहुंचे 8 से 10 लोगों ने नंदराम पटेल की जमीन पर लगी तार फेंसिंग की लकड़ी की बल्लियां उखाड़ना शुरू कर दिया जब नंदराम पटेल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से मारपीट कर दी गंभीर रूप से घायल नंदराम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे उनकी मौत हो गई मृतक के पुत्र आशीष पटेल ने आरोप लगाया कि आनंद कुमार गुप्ता शिवराज शुक्ला और यशवंत खटीक  उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे इसी विवाद के चलते उनके पिता के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी जान चली गई परिजनों ने मांग की कि जिन लोगों की प्लाटिंग से विवाद जुड़ा है उन्हें भी प्रकरण में आरोपी बनाया जाए इधर चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने परिजनों को बताया कि मामले में नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि प्लाटिंग से जुड़े शिवराज शुक्ला और आनंद कुमार गुप्ता को भी राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने संबंधित प्लाटिंग को अवैध बताते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी उठाई इस पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शाम करीब 4 बजे चक्का जाम समाप्त कर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था अब नंदराम पटेल की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments