विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया वृक्षारोपण करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

सागर।सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए, लेकिन केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है उनकी देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के बिना आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि इसके 15 दिन बाद मानसून आ जाता है इन परिस्थितियों में 5 जून को जो भी वृक्षारोपण किया जाये, कम से कम 15 दिन जो वृक्ष को लगाये उसको पानी दे, सुरक्षा करे 33/11 केवी सब स्टेशन से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था होगी मजबूत मंत्री राजपूत ने बताया कि ग्राम खंपुआ के लिए 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत किया गया है, जिसके निर्माण से क्षेत्र के लगभग 10 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा बेहतर विद्युत व्यवस्था की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सब स्टेशन बनने के बाद बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी, बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी तथा किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी साथ ही कृषि पंपों को पर्याप्त बिजली मिलने से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों की उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है इस अवसर पर नर्मदा सिंह खोना वाले वीरेन्द्र पाठक, सरमन सिंह उमरारी, रमेश चढ़ार, संतोष पटेल रामअवतार सिंह, राघव सिंह कुसुमगढ़, नारायण सिंह शंकर सिंह, अरुण गौतम, मूरत सिंह, चंद्रहास सिंह, डॉ संत चैबे, इंद्रराज सिंह, राकेश तिवारी, दिनेश मिश्रा राकेश राजपूत, उम्मेद लोधी, मगन पटेल, कमलेश पाण्डे महीप सिंह, जगदीश लोधी, वीर सिंह लोधी, प्रेम सिंह लोधी, इन्द्रराज सिंह, बुन्देलखण्ड सिंह, राजू ठाकुर नर्मदा लोधी, देवी सिंह सहित विद्युत मंडल के अधिकारी, सीईओ, उपयंत्री- सहित सरपंच शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments