लोकायुक्त टीम ने ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा पटवारी को

सागर।भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तिली तिराहा स्थित गणेशपुरम रोड पर कार्रवाई करते हुए जैसीनगर तहसील के बम्होरी घाट हल्का क्रमांक-34 में पदस्थ पटवारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, तिली वार्ड निवासी भगवान दास सोलंकी ने शिकायत की थी कि उनकी पुत्रवधू द्वारा ग्राम कंकर कुइया में खरीदी गई 1.4 हेक्टेयर कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में पटवारी रिश्वत मांग रहा था शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई शुक्रवार को शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की राशि देने पर आरोपी पटवारी ने जैसे ही 10 हजार रुपये लिए पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है यह कार्रवाई लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई ट्रैप दल में निरीक्षक रंजीत सिंह, निरीक्षक कमल सिंह उइके सहित लोकायुक्त सागर की टीम शामिल रही मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments