फाइनेंस कंपनी से परेशान युवक ने ऑफिस में लगाई खुद को आग 90 प्रतिशत झुलसा

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली घटना में युवक करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया वहीं आग बुझाने की कोशिश में कंपनी का ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया जानकारी के अनुसार राहतगढ़ निवासी नीलेश कुमार जैन ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से एक वाहन फाइनेंस कराया था वाहन की दो किस्तें बकाया होने के चलते कंपनी ने वाहन जब्त कर लिया था गुरुवार को नीलेश वाहन वापस लेने के लिए कंपनी के ऑफिस पहुंचा था इस दौरान उसकी कंपनी स्टाफ से कहासुनी हो गई बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली अचानक हुई घटना से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया जिसमें ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments