सागर।पंचायतों में फर्जी भुगतान का खेल चल रहा है सरपंच सचिव ने पंचायत विकास की राशि से खुद का आशियाना सजा लिया है मामला सागर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा से सामने आया है जहां सरपंच और सचिव ने शौचालय सड़क, हैंडपंप, पंचायत भवन सहित मंदिर के टीन शेड निर्माण की राशि निकाल अपने आशियाने में चार चांद लगा लिए है महज तीन साल के कार्यकाल में करीब 40 लाख रुपए का घोटाला कर पंचायत के लोगों के दैनिक जीवन में संकट खड़ा कर दिया है मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में ग्राम सलैया से पहुंचे एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सरपंच राजेंद्र प्रसाद चढ़ार और सचिव प्रसादी सेन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा शासन के पैसों का दुरुपयोग कर ग्रामीणों से छल करने का भी आरोप लगाया है शिकायत में बताया कि पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा दिए मंदिर में टीन शेड निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि से सरपंच ने घर पर भूसा रखने शेड का निर्माण करा लिया वहीं पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच सचिव ने पानी का फर्जी कनेक्शन बता रुपए निकाल लिए लेकिन ग्रामीण महिलाएं पुरुष आज भी पानी के लिए परेशान हो रहे है इसी प्रकार दोनों सरपंच सचिव ने पिछले तीन साल में गरीबों का हक मार अपना घर भर लिया पंचायत में न तो किसी के पास पर्याप्त राशन मिल रहा ना ही रहने कुटी मिली कुल मिला कर ग्राम पंचायत चंद्रपुरा के लोग 19 वीं सदी में जीने मजबूर है फिलहाल ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सरपंच सचिव की शिकायत करने पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती उल्टा सरपंच सचिव द्वारा हरिजन एक्ट और अन्य झूठे मामलों में फंसाने को धमकाया जाता है बहरहाल जागरूक ग्रामीण अब सरपंच और सचिव की करतूतों के खिलाफ खड़े लड़ाई लड़ रहे है और प्रशासन से न्याय की आस और ग्रामीण विकास के लिए एक जुट है।
0 Comments