सागर।पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास विकास की आकांक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने निवास मातेश्वरी पर आम नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जहां उत्साहपूर्ण माहौल में मिठाइयों के साथ-साथ पारंपरिक बंगाली व्यंजन झालमुड़ी वितरित कर जीत की खुशी साझा की गई कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा
मंत्री राजपूत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मार्ग चुनते हुए विकास सुशासन और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है यह जनादेश स्पष्ट करता है कि देश की जनता अब तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊपर उठकर पारदर्शिता और प्रगति की राह पर आगे बढ़ना चाहती है उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत संगठन की एकजुटता कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं गरीब कल्याण, किसान हित महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के प्रयास देश के हर कोने में प्रभावी रूप से पहुंच रहे हैं जिसका प्रतिबिंब इस चुनाव परिणाम में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आने वाले समय में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजपूत ने सभी उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की और जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों को पहुंचाया।
0 Comments