मंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़ नकली प्रोडक्ट हुए जब्त

सागर।देश की प्रसिद्ध सागर टी कम्पनी के ब्रांड मंगलम चाय की नकल कर बाजार में नकली चाय पत्ती की पैकिजिंग बेचने का एक बड़ा मामला सामने आया है इस मामले में रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय नाम से चाय पत्ती बनाकर बेचने वालों पर कानून का शिकंजा कस गया है सागर के वर्णी कालोनी स्थित वैभव मोदी स्टोर्स विशाल ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई हुई लगातार मिल रही थी शिकायतें सागर टी कम्पनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सागर में स्थित VISHAL & ANR. द्वारा मंगलम चाय से एक दम मिलता हुआ नक़ली नाम रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय के नाम से चाय पत्ती बेची जा रही है जिसकी पैकेजिंग नाम डिजाइन मंगलम चाय लिखने का तरीका और पूरी बनावट हूबहू सागर टी कम्पनी के पंजीकृत ब्रांड मंगलम चाय जैसी है इससे आम ग्राहक आसानी से धोखे में आ सकता है प्रारंभिक जांच में साफ पाया गया कि यह पूरी गतिविधि ट्रेडमार्क एक्ट 1999 और कॉपीराइट एक्ट 1957 का खुला उल्लंघन है यह मामला न सिर्फ ब्रांड की नकल का है बल्कि उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अवैध मुनाफा कमाने की कोशिश भी है
दिल्ली डिस्ट्रीक्ट कोर्ट की सख्त कार्रवाई 
SAGAR TEA COMPANY की ओर से नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता श्रीमती नम्रता जैन और  विजय सोनी ने दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दायर किया कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला मजबूत पाते हुए लोकल कमिश्नर नियुक्त किया और पुलिस की मदद से सर्च और सीज़र की अनुमति दी कोर्ट के आदेश पर 04 मई को सागर के वर्णी कालोनी स्थित परिसर पर लोकल कमिश्नर और स्थानीय पुलिस ने छापा मारा छापे के दौरान बड़ी मात्रा में रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय नाम के नकली चाय पत्ती की पैकिजिंग बरामद किए गए जो सागर टी कम्पनी के मंगलम चाय ब्रांड की सीधी नकल थी सभी नकली माल को जब्त कर सील कर दिया गया है और अब यह कोर्ट की कस्टडी में है दिल्ली डिस्ट्रीक्ट कोर्ट के आदेश के बाद अब से  रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय नाम से चाय पत्ती का निर्माण, भंडारण, बिक्री, वितरण, प्रचार या विज्ञापन नहीं कर सकती ऐसा करना कोर्ट की अवमानना माना जाएगा।

Post a Comment

0 Comments