सागर।गोपालगंज थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है जानकारी के अनुसार शाहगढ़ क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र अहिरवार को गोपालगंज थाना पुलिस एक युवती के सात माह पुराने आत्महत्या के मामले में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी पुलिस के मुताबिक,आत्महत्या करने वाली युवती धर्मेंद्र की सगी रिश्तेदार थी जो उसके संपर्क में थी इसलिए उससे पूछताछ की जा रही थी रविवार को धर्मेंद्र को जब थाने लाया गया तो उसके परिवार के लोग और पत्नी भी पहुँच गई गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान जैसे ही मामले से जुड़े कुछ तथ्य सामने आने लगे तो उसी दौरान धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र का अपनी ही बुआ की बेटी से सम्बंध थे जहां 7 माह पहले उसने सुसाइड कर लिया था।इसी मामले की जांच में पुलिस द्वारा धर्मेंद्र को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था जबकि धर्मेंद्र की पत्नी को इस बात की जानकारी नही थी जैसे ही पत्नी थाने पहुँची तो धर्मेंद्र की अचानक तबियत बिगड़ने लगी और फिर ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते अस्पताल भेजा गया वहीं युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बयान दर्ज करने के नाम पर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर धर्मेंद्र के मुंह से झाग निकल रहा था हालांकि थाना प्रभारी ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि युवक के साथ किसी प्रकार की अभद्रता या मारपीट नहीं की गई फिलहाल मामले को लेकर जिला अस्पताल में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0 Comments