सागर।पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में यातायात जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात मोहन सिंह ठाकुर एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा लगभग 400 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स एवं उपस्थित स्टाफ को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025 में जिला सागर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 570 लोगों की मृत्यु हुई जो अत्यंत चिंताजनक एवं गंभीर विषय है यातायात पुलिस का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं बहुमूल्य जीवन बचाना है कैडेट्स को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने तथा नशे की स्थिति में वाहन संचालन से बचने संबंधी महत्वपूर्ण समझाइश दी गई साथ ही तिराहों एवं चौराहों पर रेड लाइट का पालन करने, सड़क पर लगे यातायात संकेतकों एवं प्रतीक चिन्हों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने एवं उन्हें गोल्डन ऑवर के भीतर तत्काल अस्पताल पहुंचाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, ताकि शासन की कैशलेस उपचार योजना के अंतर्गत समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके और घायल व्यक्ति का जीवन बचाया जा सके उक्त कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर गर्ल्स बटालियन एनसीसी सुजीत देशमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स ने यातायात नियमों का पालन करने एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
0 Comments