पूर्व मंत्री मुकेश नायक की दिवंगत माताजी 'बाईजी' को दमोह पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सागर।मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की पूजनीय माताजी, त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति श्रीमती कांति देवी नायक 'बाईजी' के दुखद निधन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, पार्षद ताहिर खान तथा सुमित तिवारी ने दमोह स्थित नायक परिवार के निज निवास पर पहुंचकर दिवंगत मातुश्री के चित्र पर पुष्पांजलि व श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी उपस्थित सभी जनों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से पुण्यात्मा की चिर शांति तथा शोक संतप्त नायक परिवार को इस असहनीय व असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे भी उपस्थित थे इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी ने कहा कि आदरणीया 'बाईजी' का संपूर्ण जीवन प्रेम, करुणा सादगी और उच्च आदर्शों का जीवंत पर्याय था उनके महाप्रयाण से न केवल नायक परिवार ने अपनी मुख्य मार्गदर्शक खोई है बल्कि समाज ने भी एक ममतामयी और वात्सल्यपूर्ण छाया खो दी है उनका स्थान हमेशा अपूरणीय रहेगा शोक की इस घड़ी में उपस्थित सभी जनों ने पूर्व मंत्री मुकेश नायक एवं शोक मग्न परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

Post a Comment

0 Comments